MP News: गोल्डमैन रोशन यादव का सोने से प्यार और समाजसेवा का जुनून

दैनिक सांध्य बन्धु उज्जैन। सोने के प्रति दीवानगी के कारण उज्जैन के रोशन यादव को लोग "गोल्डमैन" के नाम से जानते हैं। रोशन यादव एक किलो से ज्यादा सोने के गहने पहनते हैं, जिसमें 350 ग्राम का ब्रेसलेट, 200 ग्राम की लॉकेट, और कई चेन और अंगूठियां शामिल हैं। उनका यह शौक बचपन से ही रहा है, और वे इसे निवेश के रूप में देखते हैं। 

रोशन यादव सिर्फ अपने शौक के लिए ही नहीं, बल्कि समाजसेवा के लिए भी पहचाने जाते हैं। वे पिछले 21 सालों से ब्लड डोनेशन में सक्रिय हैं और 36 बार खुद रक्तदान कर चुके हैं। इसके अलावा, वे एक ब्लड बैंक भी चलाते हैं। गरीबों को खाना खिलाने के लिए उन्होंने टोकन सिस्टम भी शुरू किया है, जिसमें जरूरतमंदों को उनके टोकन से फ्री में खाना मिलता है।


सोशल मीडिया पर भी रोशन यादव काफी सक्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 40 हजार फॉलोअर्स हैं और उनके वीडियो लाखों बार देखे जा चुके हैं। उनके इस अनोखे अंदाज और समाजसेवा के कारण उन्हें लोग एक खास पहचान के साथ जानते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post