दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री, विधायक एवं मध्यप्रदेश सदस्यता अभियान के प्रभारी भगवान दास सबनानी ने जबलपुर में आयोजित संगठन पर्व की जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए जबलपुर महानगर को सदस्यता अभियान में नंबर-1 बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला का आयोजन भाजपा के महानगर कार्यालय में किया गया था।
भगवान दास सबनानी ने कहा कि जबलपुर के कार्यकर्ता बहुत क्षमतावान हैं और सभी चुनौतियों को स्वीकार करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि जबलपुर महानगर को देश के सभी महानगरों में सदस्यता के मामले में सबसे आगे होना चाहिए।
भगवान दास सबनानी ने कार्यशाला में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी सदस्यता अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन पर्व के दौरान शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक नए सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया।सबनानी ने कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री मोदी सदस्यता लेंगे, उसी रात को प्रवासी कार्यकर्ता अपने जिम्मेदार बूथ पर रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन से सदस्यता अभियान में जुटेंगे, जिससे जबलपुर महानगर को सदस्यता अभियान में शीर्ष स्थान पर लाया जा सके।
भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कार्यकर्ताओं से संगठन पर्व के तहत घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता उन तक नहीं पहुंच पाते। साहू ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को भाजपा की सदस्यता दिलाना कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए।भगवान दास सबनानी ने कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा का संगठन देशभर में आदर्श माना जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तरह सदस्यता अभियान में भी इतिहास रचें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 41 लाख से अधिक रजिस्टर्ड कार्यकर्ता हैं और लक्ष्य डेढ़ करोड़ कार्यकर्ता बनाने का है।
कार्यशाला में प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, डॉ. जितेंद्र जामदार, अंचल सोनकर, शरद जैन, स्वाति सदानंद गोडबोले सहित


