दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की प्रगति एवं एकता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Tags
jabalpur

