दैनिक सांध्य बन्धु श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी करने के एक घंटे के भीतर ही उसे वापस ले लिया। पार्टी ने यह कदम केंद्रीय गृह मंत्री के साथ चल रही बैठक के कारण उठाया और संकेत दिए कि कुछ बदलावों के बाद नई सूची जारी की जाएगी।
सोमवार सुबह जारी की गई 44 उम्मीदवारों की पहली सूची में पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं का नाम नहीं था, जिससे पार्टी में असंतोष की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। सूत्रों के अनुसार, दिग्गज नेताओं के नाम काटे जाने के कारण पार्टी के अंदर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे सूची को वापस लेना पड़ा। अब बैठक के बाद संशोधित सूची जारी की जाएगी।
