दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष संजय बंदोपाध्याय के इस माह सेवानिवृत्त होने के बाद 1993 बैच के IAS अधिकारी और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे को मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत करते हुए अपर मुख्य सचिव बनाया जाएगा। 31 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी किए जाएंगे, जिससे संजय दुबे अपने बैच के पहले अधिकारी होंगे जिन्हें ACS पद पर पदोन्नत किया जाएगा।
इसी बैच के अन्य अधिकारी, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को भी सितंबर या नवंबर में अपर मुख्य सचिव बनने का मौका मिल सकता है। मुख्य सचिव वीरा राणा का एक्सटेंशन सितंबर में समाप्त हो रहा है, और यदि उन्हें और एक्सटेंशन नहीं मिला, तो नीरज मंडलोई को इस पद पर पदोन्नत किया जा सकता है। यदि वीरा राणा को एक्सटेंशन मिलता है, तो नीरज मंडलोई को नवंबर में सेवानिवृत्त होने जा रहे मलय श्रीवास्तव के स्थान पर पदोन्नति मिलेगी।
