दैनिक सांध्य बन्धु ढाका। बांग्लादेश में छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। हज़ारों छात्रों का समूह, जिनमें से कई लाठी-डंडों से लैस थे, सचिवालय की ओर मार्च करते हुए सरकारी अंसार सदस्यों से भिड़ गया। इस झड़प में करीब 40 लोग घायल हो गए। छात्रों ने अंसार सदस्यों को "तानाशाह के एजेंट" कहकर उनकी निंदा की है। बांग्लादेश में विरोध का यह दूसरा दौर है, जिसमें छात्रों की नाराजगी ने फिर से हिंसा का रूप धारण कर लिया है।
Tags
international
