दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के प्रमुख शरद पवार को Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शरद पवार, जो महाराष्ट्र के 83 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री हैं, को इस सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 55 सशस्त्र कर्मियों की टीम नियुक्त की है।
केंद्रीय एजेंसियों द्वारा शरद पवार के खतरे के आकलन की समीक्षा के बाद यह सिफारिश की गई थी। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने उन्हें VIP सुरक्षा देने का निर्णय लिया है, जिसमें Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है।
क्या है Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा?
Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा सबसे उच्चतम स्तर की सुरक्षा मानी जाती है। इसके तहत 58 कमांडो शरद पवार की सुरक्षा में तैनात होंगे।
येलो बुक के अनुसार, Z प्लस कैटेगरी में निम्नलिखित व्यवस्थाएँ शामिल होती हैं:
- 10 आर्ड स्टैटिक गार्ड्स
- 6 PSO राउंड द क्लॉक
- 24 जवान 2 एस्कॉर्ट में राउंड द क्लॉक
- 5 वॉचर्स 2 शिफ्ट में
- 6 ट्रेंड ड्राइवर्स राउंड द क्लॉक
अन्य सुरक्षा कैटेगरी
- Z कैटेगरी: इसमें कुल 33 सुरक्षागार्ड तैनात होते हैं, जिनमें 10 आर्ड स्टैटिक गार्ड, 6 PSO राउंड द क्लॉक, 12 आर्ड स्कॉर्ट कमांडो, 2 वॉचर्स शिफ्ट में, और 3 ट्रेंड ड्राइवर्स शामिल होते हैं।
- वाई प्लस कैटेगरी: इस सुरक्षा में 11 कमांडो होते हैं, जिसमें 58 स्टैटिक जवान वीआईपी के घर और आसपास तैनात रहते हैं। 6 PSO तीन शिफ्ट में सुरक्षा करते हैं।
- वाई कैटेगरी: इसमें कुल 8 सुरक्षाकर्मी होते हैं, जिनमें 5 आर्ड स्टैटिक गार्ड और 3 पीएसओ तीन शिफ्ट में सुरक्षा प्रदान करते हैं।
केंद्र सरकार द्वारा शरद पवार को Z प्लस सिक्योरिटी देने का यह फैसला महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है।
