मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी और रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
वृष राशिः
आज का दिन आपके लिए सेहत के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। परिवार में भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने मौका मिलेगा।
मिथुन राशि :
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपको खुशी होगी। आपको वाणी में व्यवहार में मधुरता बनाए रखना होगी।
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर भविष्य के लिए कोई प्लानिंग करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को काफी मेहनत करनी होगी।
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहने वाला है। आप अपने काम को पूरा करने के लिए किसी से कोई कर्जा बिल्कुल न लें। यदि आपने कहीं धन का निवेश किया था, उसे मिलने में भी आपको समस्या आएगी।
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। भाई व बहनों से आप पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
तुला राशिः
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपके मन में किसी बात को लेकर कोई उलझन रहेगी। यदि आपको कोई समस्या है, तो आप उसमें ढील देने से बचें।
वृश्चिक राशिः
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काम के सिलसिले में आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
धनु राशिः
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप किसी फैसले को लेकर थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे।
मकर राशिः
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उनके निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होते होते रह सकती है।
कुंभ राशिः
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। संतान की पढ़ाई को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी।
मीन राशिः
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको व्यवसाय में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने शत्रुओं से सचेत रहने की आवश्यकता है।
