MP News: तलवार से पत्नी का पैर काटा, पति और सौतन पर हमला करने का आरोप

दैनिक सांध्य बन्धु धार। छोटा आश्रम क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे उसका एक पैर कट गया। महिला 20 मिनट तक तड़पती रही। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के दोनों पैरों में कुल 15 टांके लगाए गए हैं।

महिला ममता ने आरोप लगाया कि उसके पति गोविंद और उसकी सौतन ने मकान बेचने को लेकर विवाद के चलते जानलेवा हमला किया। उसने बताया कि पति और सौतन ने शनिवार दोपहर को उसके घर आकर तलवार से हमला किया, जिससे उसका एक पैर कटकर लटक गया। इसके बाद वे दोनों फरार हो गए।

महिला ने हाल ही में धार में नया मकान खरीदा था और पति को सौतन को वहां रखने की बात पसंद नहीं आई, जिससे विवाद शुरू हुआ। कोतवाली पुलिस ने 108 की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच जारी है। थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने कहा कि पुलिस बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post