Jabalpur News: संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 को लेकर सांसद आशीष दुबे ने ली कई बैठकें

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 की शुरुआत हो चुकी है, जिसके तहत भाजपा देशभर में नए सदस्यों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। इस अभियान के अंतर्गत जबलपुर लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने अपने कार्यालय में भाजपा पार्षद दल, भाजपा ग्रामीण, और भाजपा महानगर की मैराथन बैठकें कीं। 

बैठक के दौरान सांसद दुबे ने कहा कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम है। प्रत्येक विधायक और सांसद को क्रमशः 15 हजार और 25 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू और भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी ने भी बैठक में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post