Jabalpur News: सांसद आशीष दुबे गृह मंत्रालय की संसदीय समिति के सदस्य मनोनीत

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सांसद आशीष दुबे को संसद की गृह मंत्रालय की संसदीय समिति (पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी) में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा इस मनोनयन की घोषणा की गई। गृह मंत्रालय की स्थायी संसदीय समिति राष्ट्रीय सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा, और गृह मामलों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर नजर रखती है और अपनी राय प्रस्तुत करती है। साथ ही, समिति गृह मंत्रालय और उसके विभागों की अनुदान मांगों की समीक्षा करती है और सरकार को नीतिगत सुझाव भी देती है।

इससे पहले, समिति ने कोविड-19 प्रबंधन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के कामकाज जैसे मुद्दों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। आशीष दुबे के इस समिति में शामिल होने से जबलपुर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनके मनोनयन पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिकी, और अन्य क्षेत्रीय नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post