दैनिक सांध्य बन्धु इंदौर। 2006 के कांग्रेस पार्षद मुन्ना अंसारी गोलीकांड मामले में जिला कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। इस मामले में अश्विन जोशी समेत चार आरोपियों पर मुन्ना अंसारी को गोली मारने का आरोप था। कोर्ट ने अपने 60 पेज के फैसले में यह बताया कि मामले में न तो हथियार जब्त हुआ और न ही गोली मिलने के सबूत थे, जिसके आधार पर अश्विन जोशी को बरी किया गया।
इस घटना के समय मुन्ना अंसारी पर सुयश हॉस्पिटल के पास हमला हुआ था। मामले में अभियोजन पक्ष के 15 गवाहों में से अधिकतर होस्टाइल हो गए थे, जिसके चलते कोर्ट ने शुक्रवार को जोशी को निर्दोष घोषित कर दिया।
Tags
madhya pradesh