दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। ऋषभ जैन अब जबलपुर जिले के संयुक्त कलेक्टर होंगे। इससे पहले वे जबलपुर में उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) रह चुके हैं और हाल ही में मंडला में संयुक्त कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है, जिसके तहत ऋषभ कुमार जैन को जबलपुर जिले का संयुक्त कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जैन की यह पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
Tags
jabalpur