दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर आरटीओ कार्यालय में जारी भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आरटीओ में लाइसेंस, परमिट और अन्य जरूरी कार्यों के लिए लोगों को भटकाया जाता है और भ्रष्टाचार फैला हुआ है।
ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष रिंकू तिवारी और पार्षद सत्येन्द्र चौबे के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने आरटीओ परिसर में नारेबाजी की और परिवहन मंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष डॉ. नीलेश जैन, पार्षद अयोध्या तिवारी, संतोष पंडा, राजकिशोर पटेल, अनुपम जैन और प्रवेन्द्र चौहान सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।
Tags
jabalpur