Horoscope:आज का राशिफल, 26 नवंबर 2024

 
मेष राशि (Aries):

आज का दिन मेहनत और सूझबूझ से काम करने का है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। घर में नए मेहमान के आगमन की संभावना है। संतान के परीक्षा परिणाम सकारात्मक हो सकते हैं। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

वृष राशि (Taurus):
आपके लिए आज ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत बढ़ाने की जरूरत है। माता-पिता की सलाह से लाभ होगा।

मिथुन राशि (Gemini):
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है। परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। बिजनेस के लिए लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे। बड़े लक्ष्य की प्राप्ति से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer):
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अपने काम पर ध्यान दें और किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। खर्चों को नियंत्रित करें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रतियोगियों से सावधान रहें, वे आपकी राह में रुकावट डाल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo):
आज प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। लंबित काम पूरे होंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। संतान की स्वास्थ्य समस्याएं ठीक होंगी। पुरानी गलतियों से सीखने का समय है।

कन्या राशि (Virgo):
विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए। विवादों से दूर रहें। माता-पिता के आशीर्वाद से नई संपत्ति मिल सकती है। धन संबंधी मामलों में सतर्कता रखें। साझेदारी के काम में लाभ होगा। दिल से ज्यादा दिमाग की सुनें।

तुला राशि (Libra):
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखें। लंबित कार्य पूरे होंगे। मार्केटिंग और निवेश में सोच-समझकर कदम उठाएं। अपनी आदतों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा समस्या आ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio):
आज इच्छाएं पूरी होंगी। उलझनें दूर होंगी। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

धनु राशि (Sagittarius):
रचनात्मक कार्यों से नाम कमाएंगे। मित्रों के साथ मनोरंजन का समय मिलेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। कोई बड़ी उपलब्धि खुशी देगी। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भर रहने से समस्या हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn):
आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। ऊर्जा का सही उपयोग करें। रोजमर्रा के कार्यों में गिरावट से परेशानी हो सकती है। भविष्य को लेकर बड़ा निवेश संभव है। नकारात्मक विचारों से बचें। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius):
आज का दिन सामान्य रहेगा। संतान के करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी के काम में रुकावटें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जगह बनाए रखने में सफल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

मीन राशि (Pisces):
समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में सुधार होगा। निर्णय सोच-समझकर लें। गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post