Jabalpur News: अवैध संबंधों के शक में हत्या करने वाली फरार महिला 24 घंटे में गिरफ्तार

घायल सोनम रजक 
दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक में हुए हत्याकांड में फरार आरोपी महिला शिखा मिश्रा को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सतना से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से महिला की पुलिस तेजी से तलाश कर रही थी।

शिखा मिश्रा ने अवैध संबंधों के शक में दो महिलाओं पर चाकू से हमला किया। इस हमले में अनिका मिश्रा की मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला सोनम रजक गंभीर रूप से घायल हैं। सोनम का इलाज जबलपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने हत्या और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी। सूत्र के अनुसार शिखा मिश्रा को पुलिस ने जबलपुर से 200 किलोमीटर दूर सतना से गिरफ्तार किया।

आरोपी महिला से पूछताछ के दौरान पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अवैध संबंधों के शक ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम तक पहुंचाया।


Post a Comment

Previous Post Next Post