Jabalpur News: जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी का हुआ तबादला, बनाए गए मदरसा बोर्ड भोपाल के सचिव

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जबलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी का तबादला करते हुए उन्हें सचिव, मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।

श्री सोनी मूल रूप से सहायक संचालक पद के अधिकारी हैं और उन्हें उच्च पद प्रभार के रूप में उप संचालक का कार्यभार सौंपा गया था। जबलपुर में जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई। अब वे भोपाल में मदरसा बोर्ड के सचिव पद का दायित्व संभालेंगे।

उनके स्थान पर फिलहाल किसी नए जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति की जानकारी शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस पद पर नई नियुक्ति की जाएगी।

इस तबादले के साथ राज्य शासन ने शिक्षा विभाग के कुल 10 अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नवीन पदस्थापना स्थलों पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया है। इस सूची में एस.पी. सिंह बिसेन, पी.पी. सिंह, अजय कटियार, मनीष वर्मा, अरविन्द सिंह, दीपक पाण्डेय, विकास जोशी, प्राचीश जैन और अरूण कुमार इंगले के नाम शामिल हैं।

घनश्याम सोनी के स्थानांतरण को जबलपुर शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post