Jabalpur News: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी, 18 काउंटर, 3 ठेले और 4 गैस टंकी जप्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। आज भी शहर के विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 18 काउंटर, 3 ठेले, 3 टपरे, 25 टेबल और 4 गैस टंकी जप्त की गई।

सहायक अतिक्रमण अधिकारी सागर बोरकर ने बताया कि आज की कार्रवाई में गंजीपुरा से लेकर लालगंज थाना, बड़ा फवारा, मंडी, घमंडी चौक, लार्डगंज, कोतवाली थाने के आसपास, राजा रसगुल्ला, रॉंझी और अधारताल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए गए।

अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय थाना प्रभारियों के साथ अतिक्रमण दल प्रभारी राममूर्ति, विनय चौबे, पी रामा राव, दुर्गा राव, अंकित पारासर, डेबिड, और अतिक्रमण दल की टीम भी उपस्थित रही। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में फिर से यातायात में बाधा उत्पन्न की जाती है, तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post