दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना पनागर क्षेत्र में देर रात जहरीला पदार्थ खाने से एक किशोर की मौत हो गई। आज सुबह सुधा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि 17 वर्षीय आदित्य बर्मन, निवासी पटेरा खिरिया, ने अज्ञात जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था।
किशोर को देर रात करीब 10:30 बजे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उपचार के दौरान आज सुबह करीब 8:03 बजे उसकी मृत्यु हो गई।
पनागर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किशोर ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया।