Jabalpur Weather News: ठंड का कहर जारी, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बर्फीली हवाओं और शीतलहर के प्रकोप से जबलपुर में ठंड का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। आसमान से बादलों के हटते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर भारत में हुए हिमपात के चलते बर्फीली हवाओं का असर जबलपुर में भी देखा जा रहा है। हवाओं की गति भले ही धीमी हो, लेकिन सर्द हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। रात और सुबह के समय ठंड का कहर ज्यादा महसूस हो रहा है।

मौसम का हाल:

अधिकतम तापमान: 24.08 डिग्री सेल्सियस (सामान्य)

न्यूनतम तापमान: 6.02 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5 डिग्री कम)

हवा की नमी: सुबह 82%, शाम 55%

हवाओं की गति: 3-4 किमी प्रति घंटा

प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे के दौरान जिले का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते साल इसी दिन का न्यूनतम तापमान 15.08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिससे इस साल ठंड के प्रभाव में वृद्धि देखी गई है।

शीतलहर के कारण लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। दिन में सूर्य की तपन कुछ राहत देती है, लेकिन रात में ठंडी हवाओं का कहर जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post