दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने पत्रकार वार्ता कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नगर निगम में वित्तीय अनियमितताएं, कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। नगर निगम मुख्यालय और जोन कार्यालयों में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता। शहर विकास के नाम पर वसूले गए टैक्स और सरकारी फंड की जमकर बंदरबांट हो रही है। टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं है और खास व्यक्तियों को लाभपहुंचाने के लिए मनमाने टेंडर निकाले जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए खरीदी गई मशीनों की कीमत वास्तविक दर से अधिक रखी गई है मध्य प्रदेश और पूरी प्रक्रिया सौदेबाजी पर आधारित है।
नगर निगम में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस पार्षद दल 8 फरवरी से आंदोलन शुरू करेगा। पहले यह आंदोलन सड़कों पर होगा और फिर इसे नगर निगम मुख्यालय में भी चलाया जाएगा। अगर जल्द ही अनियमितताओं पर रोक नहीं लगी तो हम आक्रामक रुख अपनाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर पं. अतुल नरेश बाजपेयी, अयोध्या तिवारी, पार्षद संतोष दुबे (पंडा), सतेंद्र चौबे गुड्डा, गुड्डू नबी, अख्तर अंसारी, याकूब अंसारी, प्रमोद पटेल, सफीक हीरा, दिनेश गुड्डू तामसेतवर, एकता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Tags
jabalpur