दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। अध्यात्म के साधक एवं धर्म के आराधक के लिए राम, त्याग तपस्या एवं साधना के प्रेरणा स्रोत हैं। तदाशय के उद्गार सुप्रभातम संस्था के तत्वावधान में शहीद स्मारक में आयोजित 'मिलिए प्रभु राम से' नृत्य नाटिका के अवसर पर अतिथियों ने व्यक्त किए। नृत्यांगना अंकिता गिनारा एवं अन्य कलाकारों ने प्रभु श्रीराम की लीला का नृत्यमय चित्रण करते हुए दर्शकों को गहरे तक प्रभावित किया। नृत्य नाटिका में प्रभु राम के तप और त्याग के साथ उनकी लीलाओं का भावप्रधान प्रस्तुतिकरण किया गया।
समारोह के प्रारंभ में 21 सौ दीपक अजय विश्रोई विधायक, डॉ. अभिलाष पांडे सहित विविध संस्थाओं के प्रतिनिधियों प्रज्वल्लित किए र गए। इस धर्ममय अनूठे आयोजन में अध्यक्ष देवाधिदेव महादेव को माना गया। मुख्य अतिथि माता पीताम्बरा महारानी थी। विशिष्ट अतिथि राधारमण सरकार, भगवान महावीर स्वामी एवं गुरूनानक देव थे। शुभाशीष स्वामी चैतन्यानंद महाराज ने व्यक्त किया। मुख्य वक्ता पूर्व कुलगुरू रा.दु.वि.वि. डॉ. एस .पी. गौतम एवं मुख्य यजमान ज्योतिप्रकाश अवस्थी थे।
इस अवसर पर डॉ. आनंद तिवारी, अभय जैन, विलोक पाठक, संदीप जैन, राजेश पाठक प्रवीण एवं हरविंदर सिंह सलूजा ने समाजसेवी, संजय गौतम चंद्रशेखर शर्मा एवं चिकित्सक डॉ. रूपलेखा चौहान को सम्मानित किया। कार्यक्रम में गुंजन कला सदन, पाथेय, समरसता सेवा संगठन एवं सिख संगत की सहभागिता थी। समारोह में रत्नेश सोनकर, एडिशनल एस पी सूर्यकांत शर्मा, सुमेश सराफ, निशा संजय राठौर, प्रवीण पटेल, संजीव गुप्ता, रजनी कैलाश साहू आदि उपस्थित थे।
दरॉयल हेरिटेज किंडरगार्टन का वार्षिक महोत्सव अवध में विराजे राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक अशोक रोहाणी,विशिष्ट अतिथि महापौर जगत बहादुर सिंह 'अन्नू' ने अवध में विराजे राम के अद्भुत मंचन की सराहना करते हुए समस्त छात्रों को भारतीय ज्ञान एवं धार्मिक परम्परा के निर्वहन का सन्देश दिया। निगम अध्यक्ष रिंकू ब्रिज भी मौजूद रहे निर्देशिका डॉ. तनुश्री सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व महाधिवक्ता रवि नंदन सिंह उपस्थित थे। अध्यक्षता और निर्देशिका डॉ. तनुश्री सिंह ने वार्षिक उत्सव अवध में विराजे राम का सारांश बताते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम राम के संदेशो को जन-जन तक पहुंचाया।