वृष राशि (Taurus): आज आप अपनी बुद्धिमत्ता से निर्णय लेंगे और कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। संतान को सफलता मिलेगी और जीवनसाथी के साथ कुछ विशेष पल बिताने का अवसर मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini): आज दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कोई वादा सोच-समझकर करें। प्रेम जीवन में प्रगति होगी, लेकिन वैवाहिक जीवन में बहस संभव है। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। संतान पर जिम्मेदारी डालने से पहले उनका मानसिक पक्ष समझें।
कर्क राशि (Cancer): इनकम के नए स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। गलत तरीके से धन कमाने से बचें। नए बिजनेस आइडियाज आएंगे। माता-पिता से पारिवारिक विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। यात्रा के दौरान लाभकारी जानकारी मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo): आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। ससुराल से मान-सम्मान प्राप्त होगा। बॉस को दिए सुझाव पसंद आएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की छवि सुधरेगी। खास लोगों से मुलाकात के योग हैं।
कन्या राशि (Virgo): धन संबंधी योजनाएं बनाएंगे। किसी के कहने में आकर निवेश न करें। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। संतान प्रतियोगिता में सफल हो सकती है। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है।
तुला राशि (Libra): नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio): सोच-समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी को नई नौकरी मिल सकती है। घर की साज-सज्जा की योजना बनेगी। माता से मिलने ननिहाल जा सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius): धन लाभ के योग हैं। जीवनसाथी सहयोगी रहेंगे। अगर किसी से विवाद हो तो चुप रहना ही बेहतर होगा। संतान को जिम्मेदारी सौंपेंगे, जो उसे निभाएगी। घर या भूमि खरीदने की योजना बन सकती है।
मकर राशि (Capricorn): किसी कानूनी मामले में संघर्ष करना पड़ सकता है। मनोकामना पूरी होगी। बिजनेस डील अंतिम समय में रुक सकती है। सहयोगी धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। किसी और के मामले में न पड़ें।
कुंभ राशि (Aquarius): नई शुरुआत का समय है। संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। राजनीति में सक्रिय लोगों को लाभ होगा। विद्यार्थियों को ध्यान देना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद काम आएगा।
मीन राशि (Pisces): काम को लेकर मन विचलित रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। पारिवारिक चिंता बढ़ सकती है। बॉस की बातों को नजरअंदाज न करें। धन का लेन-देन सोच-समझकर करें।