Jabalpur News: कांग्रेस नेताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव को किया याद

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव की जन्म-जयंती पर  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह सचिव अभिषेक यादव एवं कांग्रेस नेता विवेक यादव ने कांग्रेस नेताओं के साथ वृद्धाश्रम में लगभग 100 वृद्धजनों को फल वितरित कर उनका हाल जाना एवं उनके मध्यप्रदेश के लिए उनके किए गए कार्यों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अभिषेक यादव ने कहा कि निमाड़ की धरती को नर्मदा जल से किसानों समृद्ध बनाने के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। 

कांग्रेस नेता रीतेश अग्रवाल ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने प्रदेश की जनता उनको हमेशा याद करेगी। पुष्पांजलि के दौरान युवा कांग्रेस नेता रविंद्र गौतम ने कहा कि एपेक्स बैंक के माध्यम से आम जनता को सहयोग ऋण उपलब्ध कराकर उनकी समृद्धि के लिए बहुत कार्य किए। 

इस अवसर पर पार्षद संतोष दुबे, रविन्द्र गौतम, बबुआ शुक्ला, दीपेश मिश्रा, वीरू यादव, अमन अग्रवाल, सागर भरद्वाज, अंशित सोनी, अभिनव बाजपेयी, दीपक नन्होरिया, अर्पित साहू, दीपक यादव, संजू आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post