दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल/जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जबलपुर की संयुक्त कलेक्टर शिवांगी जोशी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वर्ष 2019 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी सुश्री जोशी को तत्काल प्रभाव से मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम, भोपाल की महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा क्रमांक 1/1/41/0045/2025-GAD-2-01(GAD) के तहत जारी किया गया।
Tags
jabalpur