दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। वानखड़े स्टेडियम में खेले जा रहे IPL 2025 के 56वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहली पारी में मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स मौजूद हैं। इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव IPL 2025 सीजन के टॉप स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने विल जैक्स के साथ मिलकर फिफ्टी रनों की साझेदारी भी पूरी कर ली है।
पावरप्ले में मुंबई को शुरुआती झटके लगे। रोहित शर्मा सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अरशद खान की गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच आउट किया। वहीं, मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में रायन रिकेलटन को चलता किया। इस दौरान गुजरात के फील्डर साई सुदर्शन ने दो आसान कैच छोड़ दिए, जिसका मुंबई को फायदा मिला।
मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शंस: कर्ण शर्मा, रीस टॉप्ली, रोबिन मिंज, राज बावा, अश्वनी कुमार।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, अरशद खान, राहुल तेवतिया, साई किशोर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, जेराल्ड कूट्जी, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शंस: शेरफेन रदरफोर्ड, वॉशिंगटन सुंदर, अनुत रावत, महिपाल लोमरोर, दसुन शनाका।