Jabalpur News: 12 घंटे में 130 फरार स्थाई वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन में 8 जून 2025 को दोपहर 12 बजे से लेकर रात्रि 12 बजे तक चलाए गए विशेष अभियान में कुल 130 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी आरोपी विगत कई वर्षों से कोर्ट की तारीख पेशी से लगातार फरार चल रहे थे।

इस सघन अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 समर वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा के मार्गदर्शन में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के थाना प्रभारियों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

स्थाई वारंटियों के फरार होने से न्यायालयीन कार्यवाही पर भी प्रभाव पड़ रहा था। इस अभियान से न सिर्फ कानून का इकबाल बुलंद हुआ है, बल्कि आमजन में सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई है।

गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें आगे की कार्यवाही हेतु न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post