वृष राशि : आज व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। मनमानी से लोग नाराज हो सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपकी सोच लाभ दिलाएगी। जूनियर्स आपका साथ देंगे और बॉस आपके काम की सराहना करेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। सेहत पर भी ध्यान देना होगा। शुभ रंग - लाल।
मिथुन राशि : दिन सामान्य रहेगा। मां से कोई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे घबराने की जरूरत नहीं है। भाई-बहनों से पारिवारिक चर्चा हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में बदलाव से बचें। टीमवर्क से लाभ मिलेगा। धैर्य और संयम जरूरी है। शुभ रंग - सफेद।
कर्क राशि : भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। नए आइडिया आएंगे, जिन्हें तुरंत बिजनेस में लागू करें। किसी को उधार न दें, नुकसान की संभावना है। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी चिंता रह सकती है। संतान की संगति पर ध्यान दें। घर निर्माण की शुरुआत हो सकती है। शुभ रंग - गुलाबी।
सिंह राशि : सरकारी नौकरी वालों के लिए दिन अनुकूल है। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। पुरानी गलती से सीख लें। पैतृक संपत्ति विवाद सुलझ सकता है। सरकारी योजनाओं से लाभ होगा। शुभ रंग - पीला।
कन्या राशि : दिन मेहनत का रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में बदलाव की सोच सकते हैं, जिसमें सलाह लेना जरूरी है। विदेश व्यापारियों को डील मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। शुभ रंग - लाल।
तुला राशि : परिवार में बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। गलत खानपान से समस्या हो सकती है। करियर को लेकर जल्दबाजी में निर्णय न लें। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। कला-कौशल में सुधार होगा। भगवान की भक्ति में मन लगेगा। सहयोगियों से खुलकर बातचीत होगी। शुभ रंग - नीला।
वृश्चिक राशि : मान-सम्मान बढ़ेगा। लाभ की योजनाओं पर ध्यान दें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। नौकरी में बदलाव संभव है। वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। कोई रुका काम पूरा होगा। घूमने जाएं तो सामान की सुरक्षा करें। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान करें। शुभ रंग - आसमानी।
धनु राशि : आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। अटका पैसा वापस मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक समय बितेगा। व्यापार में नई योजनाओं पर चर्चा होगी। दूर के परिजन से निराशाजनक खबर मिल सकती है। मित्र की मदद आसानी से कर पाएंगे। शुभ रंग - बैंगनी।
मकर राशि : दिन मिश्रित रहेगा। घर-बाहर के कामों में संतुलन बनाना जरूरी है। व्यापार में बदलाव सोच-समझकर करें। नई योजनाओं पर चर्चा होगी। खर्चों में वृद्धि होगी। जोखिम से बचें। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे। शुभ रंग - सफेद।
कुंभ राशि : इनकम बढ़ेगी। वरिष्ठों से बातचीत संभलकर करें। आंख बंद कर भरोसा न करें। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। सेहत सुधरेगी। पुरानी गलती से सीख लें। पारिवारिक मामले मिलकर सुलझाएं। विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। शुभ रंग - नारंगी।
मीन राशि : समस्याओं से भरा दिन रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। संपत्ति विवाद सुलझने के योग हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई काम पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में सलाह लेने से बचें। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। संतान से किए वादे पूरे होंगे। शुभ रंग - गुलाबी।