दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चर्चित अनिराज नायडू हत्याकांड और ग्वारीघाट में जानलेवा हमले (धारा 307) के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी शेख आदिल को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी को भूलन बस्ती स्थित एक मकान के कमरे के लॉफ्ट में छिपकर फरारी काटते हुए रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 3 देशी पिस्टल, 1 रिवाल्वर, 4 कट्टे, 2 एयर गन, 54 जिंदा कारतूस, 68 खाली खोखे और 23 मोबाइल फोन सहित भारी मात्रा में धारदार हथियार जब्त किए गए हैं।
कुख्यात गैंगस्टर छोटू चौबे के इशारे पर करता था काम
पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी शेख आदिल (35 वर्ष) जबलपुर के संगठित अपराधों के सरगना व कुख्यात गैंगस्टर छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे की गैंग का मुख्य व बेहद सक्रिय सदस्य है। आरोपी आदिल ने कबूला कि उसने छोटू चौबे के कहने पर ही अनिराज नायडू की सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा रतन यादव पर गोली चलाने वाले शूटरों को हथियार और कारतूस मुहैया कराने में भी छोटू चौबे और आदिल की सीधी भूमिका थी।
उल्लेखनीय है कि कुख्यात बदमाश छोटू चौबे की लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने लगभग दो माह पूर्व उसके खिलाफ एनएसए (NSA) के तहत कार्रवाई कर उसे केंद्रीय जेल जबलपुर में निरुद्ध कराया था।
जेल में बंद छोटू चौबे के पिता ने दी थी शरण, कमरे के लॉफ्ट से पकड़ाया
क्राइम ब्रांच को 17 अगस्त 2026 को सटीक सूचना मिली थी कि फरार इनामी आरोपी शेख आदिल लार्डगंज थाना क्षेत्र की भूलन बस्ती में छिपकर फरारी काट रहा है। जब पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दी, तो आरोपी पुलिस से बचने के लिए कमरे के लॉफ्ट में छिपा बैठा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि छोटू चौबे के पिता शेखर चौबे ने आदिल को फरारी काटने के लिए अपना मकान व संरक्षण दिया था। इसी मकान में छोटू चौबे और उसके सहयोगी बाबू सिंधी द्वारा खरीद-फरोख्त के लिए अवैध हथियारों का जखीरा रखा गया था।
अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त का रैकेट ध्वस्त
आदिल ने पुलिस को बताया कि छोटू चौबे और बाबू सिंधी उसे 12 बोर व 315 बोर के कट्टे व पिस्टल बेचने के लिए देते थे, जिसे बेचकर मिलने वाली रकम वह वापस बाबू सिंधी को सौंपता था। पुलिस ने मौके से हथियारों का जखीरा जब्त कर आरोपी शेख आदिल, शेखर चौबे, छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे और बाबू सिंधी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Tags
jabalpur