दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शुक्रवार शाम गोहलपुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित महफिल बार एंड रेस्टोरेंट में उस समय हड़कंप मच गया, जब 23 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतका की पहचान मुस्कान चौधरी (23), निवासी पाटन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात में पवन बर्मन (30), निवासी जामतारा का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों एक साथ काम करते थे।
![]() |
| मृतका मुस्कान चौधरी |
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। संदिग्ध आरोपी की तलाश जारी है और उसकी गिरफ्तारी के बाद वारदात के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।
Tags
jabalpur

