दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में सोमवार को हादसा हो गया। फैक्ट्री के फिलिंग एरिया में बारूद की फिलिंग के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में एक कर्मचारी झुलस गया, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, विस्फोट फैक्ट्री के फिलिंग एरिया-2 में ट्रेसर में बारूद की फिलिंग के दौरान हुआ। हादसे में कर्मचारी के हाथ पर झुलसने की चोट आई है। उसे महाकौशल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।
Tags
jabalpur
