दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जबलपुर पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जानकरी के अनुसार मदनमहल थाना प्रभारी धीरज राज का स्थानांतरण कर उन्हें विजयनगर थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं, विजयनगर थाना प्रभारी विनोद पटेल को अब देहात क्षेत्र के बेलखेड़ा थाने का प्रभारी बनाया गया है।
शहर के महत्वपूर्ण सिविल लाइन थाने में भी बदलाव देखने को मिला है। सिविल लाइन थाना प्रभारी स्वप्निल दास का तबादला पुलिस लाइन कर दिया गया है। उनके स्थान पर यातायात (ट्रैफिक) विभाग में पदस्थ शशि धुर्वे को सिविल लाइन थाने की नई कमान सौंपी गई है। काफी समय से चर्चाओं में रहे निरीक्षक उमेश यादव को मदनमहल थाने में पदस्थ किया गया है।
Tags
jabalpur
