दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में सचिव पद के नतीजे घोषित हो गए हैं। कड़े मुकाबले के बीच वरिष्ठ अधिवक्ता असीम त्रिवेदी ने शानदार जीत दर्ज की है। मतगणना के दौरान शुरुआत से ही असीम त्रिवेदी बढ़त बनाए हुए थे, जो अंतिम दौर तक लगातार कायम रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेश सोनी को 198 वोटों के बड़े अंतर से पराजित कर सचिव पद पर कब्जा जमाया।
असीम त्रिवेदी की जीत की खबर सामने आते ही कोर्ट परिसर में उनके समर्थकों और अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और एक-दूसरे को मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।
सचिव पद पर निर्वाचित होने के बाद असीम त्रिवेदी ने सभी मतदाता अधिवक्ताओं का सहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के विश्वास पर खरा उतरना और संगठन के हितों के लिए निष्ठा व सक्रियता से कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
Tags
jabalpur
