दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के पश्चिम संभाग में गुरुवार 26 जून को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लाइन मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। मिलोनीगंज फीडर (Feeder Code 14831) से जुड़े इलाकों में शटडाउन रहेगा। इसमें पुराना पुल, मिलोनीगंज और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। कंपनी ने कहा है कि उपभोक्ताओं को हुई असुविधा के लिए खेद है। विद्युत संबंधी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उपभोक्ता 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही तकनीकी कारणों से शटडाउन की समयावधि में कमी या बढ़ोतरी भी हो सकती है।
Tags
jabalpur