दैनिक सांध्य बन्धु मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक आरक्षक ने आत्महत्या कर ली। वह पांचवीं वाहिनी में पदस्थ था। घटना के बाद हड़कंप मच गया। कांस्टेबल ने खुदकुशी क्यों कि इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जहां मुरैना के पांचवीं वाहिनी में पदस्थ आरक्षक रविन्द्र शर्मा ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। प्रशिक्षण वेरिक क्रमांक एक में वह फांसी के फंदे पर झूल गया। इस घटना से आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ मौके पर पहुंचे।
कोतवाली थाना क्षेत्र पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक आरक्षक डबरा का निवासी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन मुरैना के लिए रवाना हो गए है। कांस्टेबल के आत्मघाती कदम का कारण फिलहाल अज्ञात है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही कुछ खुलासा हो सकेगा।
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि आरक्षक रविंद्र ने अपने बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कमरे से मोबाइल फोन मिला है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक बीते डेढ़ महीने से SAF में तैनात था। फिलहाल घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।