Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि का संकेत दे रहा है। सगे-संबंधियों का साथ मिलेगा और परिवार में धार्मिक आयोजन संभव है। माताजी की दी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं। प्रेमी युगल लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर नाम कमाएंगे।

वृष राशि : इनकम के मामले में दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे और अपनों के साथ समय बिताकर पुरानी यादें ताज़ा होंगी। सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा और विदेश व्यापारियों को खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि : कई काम एक साथ हाथ लग सकते हैं, जिससे व्यस्तता बढ़ेगी। धैर्य रखकर कार्य निपटाएं। घर की साफ-सफाई और रहन-सहन में बदलाव पर ध्यान देंगे। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।

कर्क राशि : काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे तनाव होगा। दूसरों के मामले में दखल न दें। मौज-मस्ती व शौक पर धन व्यय करेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी काम में अड़चन आ सकती है।

सिंह राशि : पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई चीजों की खरीदारी और नए लोगों से मुलाकात होगी। घर में इलेक्ट्रॉनिक आइटम आ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा।

कन्या राशि : खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। परिवार में विवाह संबंधी रुकावटें दूर होंगी। नया मकान या वाहन खरीदने की योजना बनेगी। पुरानी गलती से सीख लें। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी और भाग्य साथ देगा।

तुला राशि : नए काम की शुरुआत के लिए दिन उत्तम है। मधुर वाणी से मान-सम्मान मिलेगा। सामाजिक कार्यों से छवि निखरेगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। वरिष्ठ सदस्यों की सेवा का अवसर मिलेगा। दूसरों के मामलों में न पड़ें।

वृश्चिक राशि : दिन मिला-जुला रहेगा। खास लोगों से मुलाकात होगी। पार्टनरशिप में काम शुरू करने की योजना बन सकती है। भावनाओं में आकर निर्णय लेने से बचें। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है। पुरानी नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

धनु राशि : उलझनों और स्वास्थ्य पर ध्यान देने का दिन है। कई काम एक साथ आ सकते हैं। भले सोच के बावजूद लोग गलत समझ सकते हैं। जीवनसाथी के लिए खरीदारी करेंगे। दान-पुण्य में रुचि रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि : लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है। बिजली उपकरणों से सावधान रहें। उधार दिया पैसा वापस मिलने में दिक्कत हो सकती है। संतान के करियर को लेकर चिंता होगी।

कुंभ राशि : दिन उत्तम रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। नौकरी में परेशान लोग नया अवसर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में तनाव को बातचीत से सुलझाएं। साइड इनकम के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि : सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी लेकिन परिवार में कहासुनी हो सकती है। प्रॉपर्टी विवाद से तनाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। संतान को नौकरी मिल सकती है। यात्रा की योजना बनेगी। पुराना मित्र मिलने आ सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post