Jabalpur News: कुख्यात बदमाश पर जानलेवा हमला करने वाले गए जेल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मेडिकल सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले कुख्यात बदमाश सागर उर्फ मान्या सुर्वे पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गढ़ा थाना पुलिस ने इस मामले में अनिकेत शिवहरे, पियूष बाल्मीक, छोटू उर्फ दशरथ बाल्मीक और संदीप बाल्मीक को दबोचा है। सभी आरोपी मेडिकल सर्वेंट क्वार्टर इलाके के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कुछ दिन पहले पुरानी रंजिश के चलते चाकुओं से लैस होकर मान्या सुर्वे पर हमला किया था। घटना के बाद घायल युवक की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और तत्परता से कार्रवाई करते हुए चारों को पकड़ लिया।

गौरतलब है कि मान्या सुर्वे इलाके का कुख्यात बदमाश है, जिस पर आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि हमलावरों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post