Jabalpur News: ड्यूटी पर निकले युवक की सड़क हादसे में मौत


दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है।  बरेला टोल नाके के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित पांडे के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक अंकित पांडे ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। रास्ते में बरेला टोल नाके के समीप उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंकित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य और बीच में बनी पट्टी के कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। आए दिन हो रहे हादसों से लोग दहशत में हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार सुधारात्मक कदम नहीं उठा रहे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post