Jabalpur News: सांप के काटने से युवक की मौत, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ा

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना बरगी क्षेत्र के ग्राम रैपुरा में सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई। देर रात सांप ने युवक को घर में ही डस लिया था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रैपुरा निवासी आनंद चडार उम्र 24 वर्ष को देर रात लगभग 1:30 बजे सांप ने काट लिया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण युवक की जान नहीं बचाई जा सकी और सुबह 9:30 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मेडिकल कॉलेज से थाना बरगी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post