दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सेना के मटेरियल मैनेजमेंट कॉलेज स्थित AOC म्यूजियम में हथियारों का अनोखा संग्रह देखा जा सकता है। यहां सैकड़ों प्रकार की पिस्टल और बंदूकें संरक्षित हैं, जिनमें एक बेहद खास पिस्टल भी शामिल है — मात्र 84 ग्राम वजन की, जो एक मोबाइल फोन से भी हल्की है।84 ग्राम की पिस्टल
कर्नल विशाल चोपड़ा के अनुसार, म्यूजियम में हथियारों के 200 वर्षों का विकास देखा जा सकता है— एक गोली चलाने वाली पिस्टल से लेकर आधुनिक ऑटोमैटिक गन्स तक। यह म्यूजियम अभी सिविलियनों के लिए बंद है, लेकिन जल्द ही आम जनता के लिए भी खोला जाएगा।
Tags
jabalpur