Astrology: आज का राशिफल

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए ऊर्जावान रहेगा। व्यापार पहले से बेहतर चलेगा और आप समय पर अपने कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे। किसी से साझेदारी करने में सावधानी रखें। संतान की फरमाइश पर नया वाहन लेने की संभावना है। घर में अतिथि के आगमन से व्यस्तता रहेगी। पिता की सेहत में उतार-चढ़ाव आपको तनाव दे सकता है।

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंताजनक रह सकता है। मन में दुविधा और अनजाना भय बना रहेगा। दूसरों की बातों पर भरोसा करने से बचें और सोच-समझकर ही कुछ कहें। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त पूरी हो सकती है। जल से संबंधित स्थानों से दूरी बनाए रखें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग मेहनत जारी रखें।

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आय में वृद्धि करने वाला होगा। ससुराल पक्ष से किसी से भेंट हो सकती है। पारिवारिक मामलों को बाहर ले जाने से बचें। लापरवाही बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका काम पूरा होगा। पुरानी गलती से सबक लेने का समय है।

कर्क राशि वालों को शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे। कोई पुराना मित्र मिलने आ सकता है। संतान से किए वादे को निभाना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें। किसी दूर के रिश्तेदार से दुखद समाचार मिल सकता है। आसपास के लोगों की नीयत को पहचानें, क्योंकि ईर्ष्या की स्थिति बन सकती है। बैंक लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कन्या राशि के लिए आज का दिन अनुकूल है। संतान की संगति पर ध्यान दें और वाहन सावधानी से प्रयोग करें। पुराना लेन-देन खत्म होगा। शौक पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए जेब का ध्यान रखें। प्रेमी युगल घूमने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। छोटे बच्चों के लिए कुछ खरीददारी हो सकती है। मां की दी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। मित्रों संग मौज-मस्ती का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन मिश्रित फल देगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यों में सुधार होगा। बिजनेस संबंधी कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सामाजिक आयोजन में शामिल होकर महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार में लाभ देने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कर्ज लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी बात रखना जरूरी है, वरना गलतफहमी हो सकती है। घूमने-फिरने की योजना बनेगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पुरानी गलती से सीख लें।

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके कार्य पूरे होंगे। जरूरी कार्यों में ढिलाई न करें। संतान की उलझनों को समझने की कोशिश करें। कर्ज उतारने में सफलता मिलेगी। आसपास के लोगों को पहचानकर ही आगे बढ़ें।

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की भरा रहेगा। मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल होगा। साहस और पराक्रम बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। साझेदारी में कोई भी काम करते समय पूरी लिखित प्रक्रिया करें, वरना धोखा हो सकता है। नया घर खरीदने की योजना बन सकती है।

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लाएगा। निवेश सोच-समझकर करें। बिजनेस में सफलता मिलेगी और अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में नया साथी मिल सकता है। आपकी वाणी से लोग प्रसन्न होंगे। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post