मेष राशि के जातकों को आज लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी रखनी होगी। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। अपनी बुद्धि और विवेक से आप लोगों को प्रभावित करेंगे। कार्यों में सामंजस्य बनाकर चलना होगा। माता-पिता की सेवा और छोटे बच्चों के साथ समय बिताने से तनाव दूर होगा।
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। सूझबूझ और तेजी से आप काम पूरे करेंगे। पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। विरोधियों को पहचानने की जरूरत है। पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं और वाहन सावधानी से चलाएं।
मिथुन राशि के जातकों को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। बड़े लक्ष्य को साधकर चलेंगे, तभी सफलता मिलेगी। धन उधार लेने से बचें। आपकी सलाह परिवारजन को लाभ देगी। दूर के रिश्तेदार से निराशाजनक खबर मिल सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी।
कर्क राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कर्ज उतारने का प्रयास करेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों से जुड़ेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। किसी सहयोगी की बात से मन व्यथित हो सकता है।
सिंह राशि के लोगों को कामकाज पर फोकस करना होगा। लेनदेन में सतर्क रहें। किसी कार्य में लापरवाही न बरतें। नया प्रयोग सफलता दिलाएगा। किसी पर निर्भर रहना नुकसानदेह होगा। भक्ति भाव बढ़ेगा। पिताजी की कोई बात खटक सकती है। बिजनेस में बदलाव संभव है।
कन्या राशि के जातकों के लिए कुछ उलझनों भरा दिन रहेगा। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। योजनाबद्ध ढंग से काम करें। सभी का सहयोग मिलेगा। व्यवहार से लोगों का दिल जीतेंगे। संतान की पढ़ाई से जुड़ी समस्या दूर होगी। अनचाही सलाह देने से बचें।
तुला राशि के जातकों को मेहनत से काम करना होगा। धैर्य से कार्य निपटाएं। उधार लेनदेन से दूर रहें। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। नौकरी से जुड़ा कोई कार्य बाहर ले जा सकता है। बॉस आपकी राय को महत्व देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है।
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आय में वृद्धि होगी। अविवाहितों के जीवन में नए रिश्ते की संभावना है। निजी बातें बाहर न जाएं। सरकारी निवेश लाभकारी होगा। पुरानी गलती से सबक लें। किसी की कही-सुनी पर भरोसा न करें।
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन नया करने का अवसर लाएगा। परिवारजन से वाद-विवाद से बचें। प्रॉपर्टी विवाद में मेहनत करनी होगी। भक्ति में मन लगेगा। आवश्यकताओं पर धन व्यय करेंगे। संतान उम्मीद पूरी करेगी। पारिवारिक कलह सुलझाना जरूरी रहेगा।
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। घूमने-फिरने की योजना बनेगी। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन की समस्याएं बातचीत से सुलझेंगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।
कुंभ राशि के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूर करने की जरूरत है। पुरानी गलती उजागर हो सकती है। कर्ज उतारने का प्रयास करेंगे। माता-पिता का सहयोग और सलाह उपयोगी रहेगी। साहस और पराक्रम बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि के जातकों के लिए निवेश संबंधी दिन शुभ रहेगा। कला और कौशल में निखार आएगा। सहकर्मी और बॉस प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी की नौकरी से जुड़ी समस्या दूर होगी। काम पर फोकस बनाए रखें। व्यक्तित्व में निखार आएगा और नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।
.jpg)