दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में उपाध्यक्ष पद के नतीजे घोषित हो गए हैं। चुनाव में रोमांचक मुकाबले के बीच विश्वास पलिया ने शीर्ष स्थान हासिल करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि सतेंद्र ज्योतिषी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
नतीजे सामने आते ही कोर्ट परिसर में समर्थकों और अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
निर्वाचित होने के बाद विश्वास पालिया और सतेंद्र ज्योतिषी ने सभी मतदाता अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी।
Tags
jabalpur
