Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी से भरा रहेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। कामकाज में आ रही रुकावटें दूर होंगी और रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। दूसरों के मामलों में दखल न दें। प्रेम जीवन में अपने साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है और परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन रुके हुए कामों को पूरा करने का रहेगा। जल्दबाजी या भावुकता में कोई निर्णय न लें। कार्यकुशलता बढ़ेगी, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। अधूरे काम पूरे होंगे और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए विरोधी सामने आ सकते हैं। आपकी प्रतिभा लोगों को प्रभावित करेगी और सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि वालों के लिए दिन धैर्य और संयम से काम लेने का है। उन्नति के अवसर मिलेंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजन का समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर बॉस से संबंध मधुर रहेंगे और कोई सरप्राइज मिलने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण विषय पर पिता से सलाह लेना लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहेगा। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। जल्दबाजी से बचें। संतान किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है, लेकिन पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ननिहाल पक्ष से धन लाभ के योग हैं।

सिंह राशि वालों को आज कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से विवाद की संभावना है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। मित्रों की संख्या बढ़ेगी और बिजनेस से जुड़ी शुभ सूचना मिलेगी। कोई मनोकामना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें।

कन्या राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यवसायिक मामलों में आपसी सहयोग से लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। कोई पुराना मित्र मिलने आ सकता है।

तुला राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में आय बढ़ेगी और बिजनेस में तरक्की होगी। मनचाही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निर्णय लेते समय भावुकता से बचें। कुछ मनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी संभव है।

वृश्चिक राशि के लिए दिन सतर्कता से बीतेगा। कीमती वस्तुओं की सुरक्षा पर ध्यान दें। खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर मिलेगा। अनावश्यक क्रोध से बचें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर खुलेंगे और प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा।

धनु राशि वालों के लिए दिन साझेदारी में कार्य करने का रहेगा। किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। कार्य में आने वाली चुनौतियां दूर होंगी। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। बाहर का भोजन करने से बचें। छोटे बच्चों के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न होगा। मनोरंजन के कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।

मकर राशि के लिए दिन सामाजिक और व्यावसायिक रूप से शुभ रहेगा। रोमांटिक मूड में रहेंगे और आकर्षण का केंद्र बनेंगे। सम्मान मिलने की संभावना है। व्यवसायिक कार्य के लिए यात्रा संभव है। विद्यार्थी मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे। विरोधियों से सावधान रहें और मनोरंजन का आनंद लें।

कुंभ राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। पुरानी गलती से सबक लेना जरूरी है। किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आप सबका भला चाहेंगे, पर लोग इसे गलत समझ सकते हैं।

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन संबंधों को मजबूत बनाने का रहेगा। जीवनसाथी से संबंध बेहतर करने का प्रयास करें। किसी नए काम की शुरुआत भाइयों की सलाह से करें। संतान आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी, पर कुछ समस्याएं भी ला सकती है। सेहत और खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना आर्थिक परेशानी हो सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post