वृष राशि के जातकों को कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल हो सकते हैं और वहां अपनी बात मजबूती से रखें। प्रेम जीवन में थोड़ी तकरार हो सकती है। मित्रों व वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। पैरों से जुड़ी कोई परेशानी सताए तो अनदेखा न करें।
मिथुन राशि के लोगों का भाग्य आज साथ देगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, पर किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से चिंता बनी रह सकती है। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है। शेयर मार्केट या निवेश के लिए भी अवसर बन रहे हैं, पर सोच-समझकर कदम उठाएं।
कर्क राशि वालों को आज वाद-विवाद से बचना चाहिए। कोई भी काम जिम्मेदारी से करें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की गलती को माफ करने से माहौल सकारात्मक रहेगा। किसी कानूनी मामले से तनाव मिल सकता है, ऐसे में किसी योग्य वकील की सलाह जरूरी है। व्यर्थ की चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन संपत्ति या घर खरीदने के लिए शुभ रहेगा। जरूरी कागजों पर ध्यान दें। करियर को लेकर जो चिंता थी, वह अब खत्म होगी। पारिवारिक निर्णय आपसी सहमति से लें। राजनीति में कदम रखने वालों को निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए।
कन्या राशि वालों के लिए आज निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। मेहनत से पीछे न हटें। परिवार में किसी से बहस हो सकती है। स्वास्थ्य में परेशानी, खासकर सिरदर्द की संभावना है। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि के जातकों का दिन ऊर्जावान रहेगा। बॉस आपसे खुश होंगे और प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है। महिला मित्रों से थोड़ा दूरी बनाएं। कुछ अनावश्यक खर्चों को पूरा करने के लिए धन उधार लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। माता-पिता से बोलचाल में सावधानी रखें।
वृश्चिक राशि वालों को आज भावनाओं में बहने से बचना होगा। किसी की बातों में आकर निर्णय न लें। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में विरोधी झूठा आरोप लगा सकते हैं, ऐसे में अपने पक्ष को स्पष्ट रूप से रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है, पढ़ाई में सफलता के संकेत हैं।
धनु राशि के जातकों को नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेकर सम्मान मिलेगा। किसी सरकारी योजना में निवेश करना अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपने जरूरी कामों को टालें नहीं, वरना आगे परेशानी हो सकती है।
मकर राशि वालों के लिए आज मान-सम्मान बढ़ने का दिन है। कोई पुराना राज सामने आ सकता है। दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पिताजी से किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धन से जुड़ा रुका हुआ कार्य पूरा होगा। मन की कोई इच्छा पूरी होगी।
मीन राशि वालों के लिए रोजगार की दिशा में शुभ समाचार मिल सकता है। खर्चों को सीमित रखें, नहीं तो आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है। विदेश व्यापार करने वालों को लाभ मिलेगा। संतान को नई जिम्मेदारी देंगे। दिन मेहनत और परिणाम दोनों का संतुलन लेकर आएगा।
.jpg)