Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि वालों का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप महत्वपूर्ण कार्यों में आगे रहेंगे और भाग्य आपका पूरा साथ देगा। किसी बड़े लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने से सफलता मिलेगी। मित्रों का साथ मजबूत रहेगा और इनकम से जुड़े फैसले सोच-समझकर करेंगे।

वृष राशि के जातकों को आज जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखनी चाहिए। किसी भी काम में लापरवाही न करें। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। उधार देने-लेने से बचें। अचानक धन लाभ हो सकता है और छोटे लोगों की गलतियों को माफ करने में ही भलाई है।

मिथुन राशि वालों के लिए दिन सोच-समझकर कदम बढ़ाने का है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें। बिजनेस बढ़ाने का प्रयास करेंगे, पर पार्टनरशिप में परेशानी हो सकती है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और जीवनसाथी पूरा सहयोग देगा। विद्यार्थी गुरुजनों से मार्गदर्शन ले सकते हैं।

कर्क राशि के लोगों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। लेनदेने के मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा न करें। कुछ मजबूरी वाले खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की संभावना है। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी पर आप उन्हें निभा लेंगे।

सिंह राशि वालों का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। नई चीजें सीखने की इच्छा जागेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है और उधार दिया धन भी वापस मिल सकता है।

कन्या राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। घर-परिवार की समस्याएं फिर उभर सकती हैं, जिससे टेंशन बढ़ेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बहसबाजी से दूर रहें। कार्यस्थल पर दूसरों की गलतियों को सहन करना पड़ेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य पर असर हो सकता है।

तुला राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। बड़ों की भावनाओं का सम्मान करें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और घूमने की योजना बन सकती है। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, कुछ टेस्ट कराने पड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि के जातकों को नई संपत्ति मिलने के योग हैं। करियर में कुछ परेशानी दिखेगी, पर बेहतर अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। अच्छा भोजन और आराम का आनंद लेंगे। धन मामलों में सावधानी रखें और भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है।

धनु राशि वालों के लिए नई नौकरी मिलने के अच्छे योग हैं। दिन की शुरुआत अच्छी होगी। प्रॉपर्टी की रुकी हुई डील फिर से शुरू हो सकती है। बिजनेस में नई योजनाओं पर चर्चा करेंगे। जीवन स्तर सुधारने की जरूरत है। किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस रखें। बैंकिंग वाले अपने काम में व्यस्त रहेंगे।

मकर राशि के लोग आज अपने व्यवहार से सभी का दिल जीतेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में टेंशन बढ़ सकती है। काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी, पर ऊर्जा बनी रहेगी। दूसरों की गलतियों को माफ करना बेहतर रहेगा। संकोच छोड़कर काम करें, वरना आगे परेशानी बढ़ सकती है।

कुंभ राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको छोटे-छोटे लाभ प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण बातचीत में शामिल होंगे। प्रतियोगिता का भाव मन में रहेगा। काम समय पर पूरे करना जरूरी है। करियर में अच्छा उछाल मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें और अफवाहों पर भरोसा न करें।

मीन राशि वालों को बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर सभी का दिल जीतेंगे और लोग आपके काम पर भरोसा करेंगे। कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। नई प्रॉपर्टी के योग बन रहे हैं। शासन से जुड़े मामलों में निर्णय आपके पक्ष में रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post