Jabalpur News: कैंट बोर्ड मेंबर चुनाव की सुगबुगाहट तेज, नेताओं में बढ़ी हलचल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कैंट बोर्ड मेंबर चुनाव को लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा से जुड़े कैंट बोर्ड के पूर्व मेंबर्स द्वारा हाल ही में लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की गई मुलाकात के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है। पूर्व मेंबर्स का दावा है कि रक्षा मंत्री ने उन्हें जल्द चुनाव कराए जाने का आश्वासन दिया है। जैसे ही यह खबर फैली, देशभर के सभी कैंट बोर्ड क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियाँ बढ़ने लगी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को रक्षा मंत्री लखनऊ दौरे पर थे। इस दौरान कैंट बोर्ड के पूर्व मेंबर्स ने उनसे मुलाकात कर आम चुनाव न होने से जनता के कार्य बाधित होने की बात रखी। चर्चा के दौरान राजनाथ सिंह ने आश्वस्त किया कि “जल्द ही कैंट बोर्ड के चुनाव होंगे।” इस बयान के बाद कैंट क्षेत्र के नेताओं के कार्यालयों में चहल-पहल बढ़ गई है।

2015 में हुए थे अंतिम चुनाव

कैंट बोर्ड, रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली स्थानीय निकाय है, जो नगर निगम की तरह सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और नागरिक सुविधाओं का प्रबंधन करती है। फरवरी 2015 में आखिरी बार कैंट बोर्ड मेंबर चुनाव हुए थे। पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद फरवरी 2020 में बोर्ड का टर्म समाप्त हो गया था। दो बार छह-छह माह के विस्तार के बावजूद फरवरी 2021 में सदन को भंग कर वैरी बोर्ड की व्यवस्था लागू कर दी गई।

अब जबकि चुनाव की चर्चाएँ फिर शुरू हो चुकी हैं, कैंट क्षेत्र में राजनीतिक तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post