Railway News: जयपुर स्टेशन पुनर्विकास कार्य के कारण भोपाल–जोधपुर और भोपाल–जयपुर एक्सप्रेस की एक-एक ट्रिप निरस्त

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास के तहत स्टेशन यार्ड में एयर कंकॉर्स निर्माण कार्य जारी है। इसी कारण उत्तर पश्चिम रेलवे ने भोपाल–जोधपुर–भोपाल और भोपाल–जयपुर–भोपाल एक्सप्रेस की एक-एक ट्रिप रद्द करने की घोषणा की है। रेलवे के मुताबिक कार्य की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए निर्धारित तिथियों पर इन ट्रेनों का संचालन संभव नहीं होगा।

जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है, उनमें जोधपुर–भोपाल रेलसेवा (गाड़ी संख्या 14813) 23 नवंबर 2025 को और भोपाल–जोधपुर रेलसेवा (गाड़ी संख्या 14814) 24 नवंबर 2025 को रद्द रहेगी। इसी तरह जयपुर–भोपाल (गाड़ी संख्या 19711) 23 नवंबर और भोपाल–जयपुर (गाड़ी संख्या 19712) 24 नवंबर 2025 को निरस्त रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों की स्थिति, समय और ठहराव की जानकारी अवश्य जांच लें। इसके लिए यात्री भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट अथवा NTES मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post