Jabalpur News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना गोसलपुर क्षेत्र के ग्राम झांसी में आज सुबह जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमलेश कुमार साहू (55 वर्ष), निवासी ग्राम झांसी, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बाला प्रसाद श्रीवास से लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। आज सुबह करीब 8 बजे बाला प्रसाद श्रीवास अपने घर के सामने खड़ा होकर गाली-गलौज करने लगा। जब कमलेश ने गालियां देने से मना किया तो बाला प्रसाद, उसका बेटा संजू श्रीवास और नाती सिद्धू श्रीवास ने मिलकर उसे पकड़कर हाथ-मुक्कों से मारपीट की। संजू श्रीवास ने डंडे से हमला कर उसके सिर और माथे में चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने आए कमलेश के भाई मुकेश साहू, भतीजे मनोज साहू और बहू रुचिता साहू के साथ भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। 

इसी घटना को लेकर बाला प्रसाद श्रीवास (65 वर्ष), निवासी ग्राम झांसी, ने भी थाने में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाला प्रसाद ने बताया कि वह खेती-किसानी का कार्य करता है और उसका भी कमलेश साहू से बाड़ी की जमीन को लेकर पुराना विवाद है। सुबह करीब 8 बजे कमलेश साहू उसके खेत की बाड़ी से ट्रैक्टर निकाल रहा था। मना करने पर कमलेश ने गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला कर उसकी पसली में चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने आए उसके बेटे संजीव कुमार श्रीवास के साथ भी कमलेश ने मारपीट की और सिर में चोट पहुंचाई। आरोप है कि कमलेश ने जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post