दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली (एजेंसी)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। उनकी स्थिति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक धर्मेंद्र के लिए अगले 72 घंटे बेहद मुश्किल हैं।
सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं, वहीं उनकी बेटियों को USA से बुलाए जाने की खबर है। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसमें उन्होंने दमदार अभिनय किया है।
Tags
national
